फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sales center in Joginder Nagar locked, problems in selling products

Mandi News: जोगिंद्रनगर में विक्रय केंद्र में ताला, उत्पाद बेचने में आ रही दिक्कतें

Tue, 26 Nov 2024 01:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sales center in Joginder Nagar locked, problems in selling products
जोगिंद्रनगर वन मंडल में बंद पड़ा विक्रय केंद्र
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जाइका प्रोजेक्ट के तहत आत्मनिर्भर बन रही महिलाओं को उनके निर्मित उत्पादों को बेचने के लिए बाजार नहीं मिल रहा है। जोगिंद्रनगर में हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन और आजीविका सुधार परियोजना के तहत स्थापित विक्रय केंद्र में ताला लटकने से उत्पाद बेचने में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वन मंडल की कवायद को झटका लगा है।
विज्ञापन

वन मंडल जोगिंद्रनगर के अधीन वन परिक्षेत्र जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल, उरला, धर्मपुर, कमलाह और टिक्कन में जाइका प्रोजेक्ट के तहत करीब 800 महिलाओं को रोजगार मिला है। स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। कटिंग, टेलरिंग के अलावा हल्दी, अचार, मशरूम उत्पादन के साथ टोर के पतलों से भी महिलाएं आजीविका कमा रही हैं।
विज्ञापन

घर की साज सजावट और आकर्षक परिधान तैयार कर आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए जाइका विभाग ने वानिकी परियोजना को लागू कर रखा है। लगभग 66 स्वयं सहायता समूह की 500 से अधिक महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों को उचित दाम दिलाने के लिए बीते साल दिसंबर में अतिरिक्त प्रधान एवं अरण्यपाल हिमाचल प्रदेश एवं मुख्य परियोजना निदेशक ने जोगिंद्रनगर में एक विक्रय केंद्र खोला था। यह बीते कई माह से बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में महिलाओं को व्यवसायिक मेलों में ही अपने उत्पादों की बिक्री करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, वन मंडलाधिकारी जोगिंद्रनगर कमल भारती ने बताया कि महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों के लिए जल्द स्थायी स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed