{"_id":"6a9d55134a25a47f94075f52","slug":"salapad-school-first-and-daehr-second-in-march-past-mandi-news-c-90-1-mnd1021-212135-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मार्च पास्ट में सलापड़ स्कूल प्रथम और डैहर द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मार्च पास्ट में सलापड़ स्कूल प्रथम और डैहर द्वितीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डैहर स्कूल में अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज
पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डैहर में रविवार को अंडर-19 खंड स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) सोहन लाल ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में सुंदरनगर खंड-1 के 20 स्कूलों की करीब 325 छात्राएं खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, कुश्ती और वॉलीबाल सहित विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मार्च पास्ट का आयोजन भी किया गया। इसमें सलापड़ स्कूल ने प्रथम और डैहर स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सोहन लाल ठाकुर ने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने डैहर स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपये, चेंजिंग रूम के लिए 15 लाख रुपये तथा खेल मैदान के सुधार के लिए 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जसवंत सिंह, डैहर पंचायत प्रधान अजय मोदगिल, उपप्रधान राकेश शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, स्कूल प्रधानाचार्य, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।