फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sai bhajans resounded, led by the deities.

Mandi News: देवी-देवताओं की अगुवाई में गूंजे साईं भजन

Sun, 27 Sep 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sai bhajans resounded, led by the deities.
मंडी में  आयोजित देव समागम कार्यक्रम में निकली शोभायात्रा में भाग लेते देवी देवता देवलुओं व श्र - फोटो : 1
शताब्दी जन्मोत्सव पर मंडी में ऐतिहासिक देव समागम शुरू,
विज्ञापन

प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का सेरी मंच पर वेद मंत्रोच्चारण और ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
श्री सत्य साईं बाबा सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निमिश पांडेया और आरजे रत्नाकर रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को सत्य साईं सेवा संगठन, हिमाचल प्रदेश इकाई की ओर से मंडी शहर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय देव समागम का शुभारंभ किया गया। स्थानीय देवी-देवताओं के सान्निध्य में आयोजित इस समागम की शुरुआत सुबह पांच बजे प्रभात फेरी और नगर संकीर्तन से हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

श्री सत्य साईं बाबा सेवा समिति, मंडी जिला इकाई के संयोजक योगेंद्रपाल सरोच ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे पुट्टापर्थी साईं धाम से 24 अप्रैल, 2025 को शुरू हुई प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का सेरी मंच पर ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ दस स्थानीय देवी-देवताओं के रथ भी शामिल रहे। वेद मंत्रोच्चारण, हिमाचली संस्कृति पर आधारित भजन-कीर्तन और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर और पार्षद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष निमिश पांडेया और राष्ट्रीय प्रबंधन ट्रस्टी आरजे रत्नाकर का भव्य स्वागत किया गया। दोपहर ढाई बजे शोभायात्रा पड्डल मैदान के लिए रवाना हुई। यहां अतिथियों ने साईं सेवा समितियों की ओर से लगाई गई नेत्र जांच, स्वास्थ्य जागरूकता और महिला कौशल विकास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। संध्या समय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। रविवार को पड्डल मैदान में इस समागम का समापन होगा। आयोजकों के अनुसार, समापन समारोह में 108 देवी-देवताओं और देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

मंडी में  आयोजित देव समागम कार्यक्रम में निकली शोभायात्रा में भाग लेते देवी देवता देवलुओं व श्र

मंडी में  आयोजित देव समागम कार्यक्रम में निकली शोभायात्रा में भाग लेते देवी देवता देवलुओं व श्र- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed