फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sahil Janak becomes the President of the Mata Mansa Devi Taxi Union.

Mandi News: साहिल जनक बने माता मनसा देवी टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष

Mon, 20 Jul 2026 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sahil Janak becomes the President of the Mata Mansa Devi Taxi Union.
निर्धारित किरायों से अधिक और कम किराया वसूलने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। माता मनसा देवी टैक्सी यूनियन संधोल के वार्षिक चुनाव पूर्व अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता संपन्न हुए। इसमें साहिल जनक को नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि नरेश कुमार को उपाध्यक्ष, महासचिव रवि कुमार, सह सचिव प्रवीण कुमार पिनु, कोषाध्यक्ष जोगिंद्र, संयोजक संजय कुमार को चुना गया। बैठक में यूनियन की ओर से निर्धारित किरायों से अधिक और कम किराया वसूलने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान भी किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष साहिल जनक ने बताया कि वे सभी सदस्यों को एकजुट रखने का प्रयास करेंगे। निजी गाड़ियों में लगातार सवारियों के उठाने से टैक्सी चालकों को बहुत घाटा झेलना पड़ रहा है। इसके लिए वे स्थानीय पुलिस व आरटीओ मंडी से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाएंगे। यूनियन अपने स्तर भी ऐसे निजी चालकों को अपना दस्ता बनाकर पुलिसकर्मियों के हवाले करेगी।

इस दौरान ये भी निर्णय लिया कि किरायों में पारदर्शिता लाने के मकसद से विभिन्न मुख्य क्षेत्रों की किराया सूची टैक्सी यूनियन के कार्यालय के बाहर भी चस्पां की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed