फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rural Women's Day will be celebrated on 15th in Dharampur

Mandi News: धर्मपुर में 15 को मनाया जाएगा ग्रामीण महिला दिवस

Fri, 03 Oct 2025 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Rural Women's Day will be celebrated on 15th in Dharampur
नशामुक्ति अभियान समिति ने बैठक में बनाई रणनीति, सौंपी जिम्मेदारियां
विज्ञापन

..........................
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। नशामुक्ति अभियान समिति की बैठक शुक्रवार को मंडी साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति कार्यालय गांधी नगर, धर्मपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ. आईएस वर्मा ने की। बैठक में विशेष रूप से सज्याओपिपलू क्षेत्रीय कमेटी की अध्यक्ष डॉ. वीना राठौर और जिला सचिव सुनीता बिष्ट उपस्थित रहीं।
बैठक में आगामी 15 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के आयोजन पर चर्चा हुई। डॉ. वीना राठौर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि आयोजन धर्मपुर में किया जाएगा। इसके लिए आयोजन, स्वागत और भोजन समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। आयोजन समिति में डॉ. आईएस वर्मा, डॉ. वीना राठौर, कृष्ण देव, भूपेंद्र सिंह, सुनीता बिष्ट और कमलेश शामिल हैं। स्वागत समिति में सुरेंद्र सकलानी, व्यासा देवी, कमलेश, विमला, डॉ. वीना राठौर और सोमा देवी, जबकि भोजन समिति का दायित्व कंचन, सपना और मीनू को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला सचिव सुनीता बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। समिति ने 1992 में साक्षरता अभियान के जरिए महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया। इसके बाद बेटी बचाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकने में भी महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई। डॉ. वीना राठौर ने कहा कि नशे के जाल में फंसे युवाओं के लिए काउंसलिंग सेंटर की आवश्यकता है, ताकि प्रभावित युवा और उनके परिवार उचित मदद प्राप्त कर सकें। बैठक में एनआरएलएम क्षेत्रीय समन्वयक कमलेश, संतीश, विमला, मीनू, सपना, व्यासा, कमला समेत समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed