फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rotary's eco-friendly household products will be available online

Mandi News: ऑनलाइन मिलेंगे रोटरी के ईको फ्रेंडली घरेलू उत्पाद

Mon, 10 Feb 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rotary's eco-friendly household products will be available online
जोगिंद्रनगर में रोटरी के तैयार इक्को फ्रैंडली पत्तल।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभदायक साबित हो रहे रोटरी के ईको फ्रेंडली उत्पादों की मांग प्रदेश के छह जिलों में बढ़ने से अब लघु उद्योगों से जुड़े लाभार्थियों की आमदनी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 की ओर से निर्मित घरेलू उत्पादों में शामिल डोना, पत्तल अब शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर में भी अपनी चमक बिखेर रहे हैं। रोटरी की बैठक में इस प्रोजेक्ट को लेकर निर्णय लिए गए। 2023 में शुरू हुए रोटरी के इस प्रोजेक्ट से लगभग चार लाख से अधिक डोना और पत्तल इस्तेमाल होने से पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिला है।
विज्ञापन

वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर, रोटेरियन मेजर ज्ञान चंद बरवाल, रामलाल वालिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अनेक परिवारों को रोटरी के इस ईको फ्रेंडली प्रोजेक्ट से रोजगार भी मिला है। बताया कि ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी रोटरी के घरेलू उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल ने बताया कि भराड़ू में स्थित डोना, पत्तल लघु उद्योग उत्पाद की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी की जाएगी। रोटरी के सचिव सुशील पठानिया ने बताया कि फरवरी में रक्तदान शिविर जिला कांगड़ा के बड़े अस्पतालों के माध्यम से लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed