फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rotary Club will further strengthen social service.

Mandi News: समाजसेवा को और मजबूत करेगा रोटरी क्लब

Wed, 26 Aug 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club will further strengthen social service.
सदस्यों को सौंपी जिम्मेवारियां
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों का विस्तार करेगा। मंगलवार को लक्ष्मी बाजार स्थित क्लब कार्यालय में अध्यक्ष विनोद राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी प्रोजेक्टों पर चर्चा की गई।
क्लब सचिव राकेश ठाकुर ने बताया कि अक्तूबर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी है। भराडू में रोटरी के लघु उद्योग में सौर ऊर्जा से बिजली की व्यवस्था पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ पेयजल और सरकारी स्कूलों के बच्चों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर और अध्यक्ष विनोद राठौर ने सदस्यों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणजीत चौहान को 2028-29 की कमान
क्लब के आगामी सत्र के पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया। सर्वसम्मति से अधिवक्ता रणजीत चौहान को सत्र 2028-29 का अध्यक्ष और डॉ. शशि सकलानी को सचिव चुना गया। सत्र 2027-28 में सुशील पठानिया अध्यक्ष और पूर्व सैनिक पीसी महंत सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed