{"_id":"68a706f58e1e972acd0fab06","slug":"rotarians-from-himachal-will-participate-in-the-international-seminar-in-chennai-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166688-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में हिस्सा लेंगे हिमाचल के रोटेरियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में हिस्सा लेंगे हिमाचल के रोटेरियन
Fri, 22 Aug 2025 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:15 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी और कुल्लू जिला के रोटेरियन रोटरी के अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने के लिए तमिलनाडू के चेन्नई ट्रेड सेंटर के लिए रवाना हो गए हैं। 23 व 24 अगस्त को भारत समेत दस देशों के 12 हजार से अधिक रोटेरियन इस तीन दिवसीय सेमीनार में हिस्सा लेंगे।
हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और कांगड़ा जिला के सौ से अधिक रोटेरियन भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सेमीनार में विश्व के नामी रोटेरियन वक्ता भारत और विश्व में रोटरी प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। रोटरी 3070 के जिला पर्यवरण संरक्षक अजय ठाकुर ने बताया कि हिमाचल के रोटेरियन भी नए विकासात्मक कार्यों को धरातल पर लाने और अंतरराष्ट्रीय रोटरी के सामाजिक कार्यों की बारीकियां सीखने का अनुभव प्राप्त करेंगे। जोगिंद्रनगर रोटरी क्लब के सचिव अधिवक्ता रणजीत चौहान, पूर्व अध्यक्ष रामलाल वालिया और सदस्य संजय शर्मा भी इस दल में शामिल हैं।