फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Roof of Chiuoni School blown off; loss of life averted.

Mandi News: चिऊणी स्कूल की छत उड़ी, जनहानि टली

Thu, 11 Jun 2026 05:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
Roof of Chiuoni School blown off; loss of life averted.
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के चिऊणी में मंगलवार शाम को आए तेज अंधड़ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिऊणी के मुख्य भवन की छत उड़ गई। हादसे में स्कूल भवन को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना स्कूल में छुट्टी के बाद हुई, जिससे कोई छात्र या स्टाफ सदस्य इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और क्षेत्र में तेज हवाएं चलने लगीं। अंधड़ के बीच स्कूल भवन की टीन की छत उखड़कर दूर जा गिरी। तेज हवाओं के कारण मुख्य भवन की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय निवासी तिलक राज और दीप कुमार ने बताया कि घटना के समय स्कूल परिसर में कोई मौजूद नहीं था। यदि स्कूल समय के दौरान यह हादसा होता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। छत उड़ने से स्कूल के कई कमरों को नुकसान पहुंचा है। छत उखड़ने के बाद कमरों में बारिश का पानी और मलबा घुस गया, जिससे भवन के भीतर रखे सामान को भी क्षति पहुंची है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल भवन की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed