फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rohtak's Jaideep won Shakra Dangal

रोहतक के जयदीप ने जीता कुश्ती का महादंगल

Mon, 27 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rohtak's Jaideep won Shakra Dangal
करसोग के शाकरा गांव में आयोजित दंगल के विजेता को पुरस्कृत करते विधायक हीरा लाल। - फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के शाकरा गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में रोहतक के जयदीप विजेता रहे। मंडी के पंकज उपविजेता रहे। दो साल बाद हुए कुश्ती मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय विधायक हीरालाल ने दंगल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत हिमाचल के नामी पहलवानों ने भाग लिया। रोहतक के जयदीप ने मंडी के पंकज को हराकर दंगल का खिताब जीता। विधायक हीरालाल ने विजेता को ट्रॉफी और 31,000 की नकद राशि से सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपविजेता को 20,000 की नकद राशि से सम्मानित किया। विधायक हीरालाल ने अखाड़े के विस्तार के लिए दो लाख देने की घोषणा की। कुश्ती मेला कमेटी शाकरा को भी 25,000 सहयोग राशि दी। इस अवसर पर पंचायत समिति के अध्यक्ष भास्कर शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता भीखम राम शर्मा, बाबूराम शर्मा, पंचायत समिति सदस्य वनिता शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed