फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rock fell on HRTC moving bus in Mandi, three people injured

Mandi News: मंडी में एचआरटीसी की चलती बस पर गिरी चट्टान, तीन लोग चोटिल

Mon, 22 Jul 2024 06:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Rock fell on HRTC moving bus in Mandi, three people injured
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर नौ मील के पास चट्टान गिरने से क्षातिग्रस्त हुई एचआरटीसी की बस। -संवाद
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात को नौ मील के पास एचआरटीसी की चलती बस पर पहाड़ी से गिरी एक चट्टान आकर टकरा गई। हादसे में बस में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एनएच भी एक घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केलांग डिपो की यह बस मनाली से शिमला जा रही थी। रात करीब 11ः30 बजे बस चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौ मील के पास पहुंची तो भारी बारिश हो रही थी। नौ मील के पास पहले ही स्लाइडिंग प्वाइंट है, जिस कारण यहां पत्थर गिरते रहते हैं। जैसे ही बस स्लाइडिंग प्वाइंट के पास पहुंची तो पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान नीचे लुढ़की और उसका एक कोना बस के अगले हिस्से से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे के वक्त बस में काफी सवारियां मौजूद थी, जिसमें से आगे की तरफ बैठे तीन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद निगम की दूसरी बस के माध्यम से रात को ही शिमला भेज दिया गया। हादसे के बाद रात को करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही, लेकिन उसे रात को ही बहाल कर दिया गया था। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि घटना के बाद मार्ग को बहाल करवाया गया और सभी वाहनों से आग्रह किया गया है कि वह संभलकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार फिर केएमसी कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
नागचला से लेकर पंडोह तक फोरलेन निर्माण में जुटी केएमसी कंपनी की कार्यप्रणाली के कारण इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं। पिछली बरसात के समय पहाड़ी पर खतरे के रूप में जो चट्टानें या मलबा लटका हुआ है, उसे हटाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया और अब यह हादसे का कारण बन रहे हैं। ऐसे में लोगों में कंपनी प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।


मंडी शहर में घरों और दुकानों में घुसा पानी
मंडी। जिला मंडी में शनिवार देर रात को भारी बारिश हुई। नगर निगम मंडी के कई वार्डों में पानी ने तबाही मचाई। लोगों की घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को रातभर परेशान होना पड़ा। भारी बारिश के बाद नालियों की गंदगी भी सड़कों पर आ गई हैं। हालांकि रविवार सुबह मौसम सुहावना था, मगर दोपहर बार दोबारा बादलों का खेल आसमान में जारी रहा। देर सायं समाचार लिखे जाने तक बारिश नहीं हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed