फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road of Gaharu village is in bad condition, patients have to be carried on their back

गहरू गांव की सड़क बदहाल, पीठ पर ले जाने पड़ रहे मरीज

Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Road of Gaharu village is in bad condition, patients have to be carried on their back
लडभड़ोल क्षेत्र के गहरू गांव में सड़क की खस्ताहालत होने पर मरीज को कंबल में डाल कर मुख्य सड़क तक प? - फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत रोपड़ी-कलैहडु की गहरू सड़क के खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मरीज पालकी और पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क की दयनीय हालत को लेकर लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे अस्पताल पहुंचान के लिए गांव तक वाहन नहीं पहुंच पाता है। मजबूरी में ग्रामीणों को पालकी या पीठ पर उठाकर मरीज को अस्पताल ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य सड़क से गहरू गांव की दूरी करीब एक किलोमीटर है। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गहरू गांव के 70 वर्षीय हरिमल परमार अचानक बीमार हो गए। गांव तक वाहनों की आवाजाही नहीं होने के चलते ग्रामीणों ने मरीज को कंबल का झूला बनाकर उन्हें मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके लिए मरीज के परिजनों ने कई लोगों की मदद ली। मुख्य सड़क तक पहुंचाने के बाद बीमार व्यक्ति को निजी गाड़ी के माध्यम से सुकाबाग अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मंडल गहरू की प्रधान रीता देवी, वंदना देवी, सुमना देवी, कौशल्या देवी, कुशला देवी, रोशन लाल परमार, रमेश परमार आदि ने कहा कि गांव के लिए सड़क करीब आठ साल पहले बनी थी, लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में यह बदहाल हो गई।

विभाग से सड़क की हालत सुधारने की गुहार लगाई है, लेकिन कोई प्रयास नहीं हुए हैं। लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने कहा कि गहरू सड़क का मामला ध्यान में लाया हैं। मनरेगा के तहत इस सड़क में सोलिंग की जा रही हैं। जल्द ही सड़क को पक्का किया जाएगा। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed