फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   road damage

मंडियों तक नहीं पहुंच रहा सेब

Thu, 13 Aug 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, मंडी, करसोग
ब्यूरो अमर उजाला, मंडी, करसोग Updated Thu, 13 Aug 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
road damage

लगातार हो रही बारिश से करसोग उपमंडल में कई संपर्क सड़कें अवरुद्ध हैं। जिसके कारण बागवान सेब की खेप को मंडियों तक नहीं पहुंचा रहे हैं। बारिश से बागवानों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। करसोग के ऊपरी क्षेत्रों में सेब की फसल तैयार है। करसोग क्षेत्र की अधिकतर सड़कें भारी बारिश से ल्हासे गिरने के कारण बंद पड़ी हैं।  स्थानीय लोगों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बागवानों की हजारों पेटियां जो मंडियों में बिकने के लिए तैयार हैं, लेकिन सड़कें अवरुद्ध होने के कारण मंडियों तक नहीं पहुंच रही हैं।

विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य श्याम सिंह चौहान, ग्राम पंचायत ग्वालपुर के प्रधान रतिराम ठाकुर और चेत ठाकुर ने बताया कि सड़कें अवरुद्ध होने से बागवान परेशान हैं। वहीं तहसील मुख्यालय करसोग आने वाले यात्रियों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन और डंगे गिरने के कारण करसोग-पुनी सड़क, करसोग-कुफरीधार, बढारणू सड़क मार्ग असला से थर्मी, कटांडा से पोखी खडारगली से सोमा कोठी महोग से मुंडू सड़क पर यातायात अवरुद्ध है। जिससे बागवानों का सेब मंडियों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द इन सड़कों को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी गिरधारी लाल ने इन सड़कों के बंद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सड़कों के बंद होने से हर रोज निगम को 50-60 हजार का घाटा हो रहा है। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एचके गुप्ता ने कहा कि बारिश से अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के लिए जेसीबी लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed