फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   road construction

186 करोड़ से मंडी संसदीय क्षेत्र में बनेंगी 46 सड़कें

Fri, 22 Jan 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 22 Jan 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
road construction

मंडी संसदीय क्षेत्र में 186 करोड़ की लागत से 46 सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जाएगा। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र में उन्होंने केंद्र सरकार से 46 सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण करवाने के लिए स्वीकृति प्रदान करवा दी है। जिसके तहत 186 करोड़ की राशि केंद्र से प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


जिला मंडी के चच्योट में एक, करसोग के लिए तीन, सराज के लिए दो, सुंदरनगर के लिए पांच, सदर के लिए चार, द्रंग के लिए तीन, जोगिंद्रनगर के लिए तीन, कुल्लू के लिए 12, रामपुर के लिए छह, आनी के लिए चार और किन्नौर के लिए तीन सड़कें स्वीकृत करवाई हैं। लाहौल और भरमौर क्षेत्र की डीपीआर तैयार हो गई है तथा इन क्षेत्रों के लिए भी जल्दी ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृति प्रदान करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री विरेंद्र चौधरी और डीजी नेशनल रूरल रोड डेवेलपमेंट अथॉरिटी दिल्ली को उन्होंने पत्र लिखकर इन सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि जारी करने की मांग की है। धनराशि जारी होते ही उक्त 46 सड़कें चकाचक हो जाएंगी। इन सड़कों में कुछ सड़कें तो ऐसी हैं जो लंबे अरसे से एक ही स्थान पर अटकी हुई थी जिसमें गणपति रोड़ की कलोथर से बड़ोहा सड़क शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणपति रोड की यह सड़क 1992 से कलोथर के पास अटकी हुई थी तथा अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृति प्रदान हो जाने से करीब पांच किलोमीटर सड़क जल्दी बनकर तैयार होगी। चच्योट, करसोग, सराज, सुंदरनगर, सदर और द्रंग में 127.350 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री विरेंद्र चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री का विशेष आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed