फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road caves in near Scissors turn, Sarkaghat-Dharampur road blocked

Mandi News: कैंची मोड़ के पास सड़क धंसी, सरकाघाट-धर्मपुर मार्ग बाधित

Wed, 22 Apr 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Road caves in near Scissors turn, Sarkaghat-Dharampur road blocked
मकान की खोदाई को माना जा रहा कारण
विज्ञापन

विभाग ने दर्ज करवाई शिकायत, मार्ग खुलने में लगेंगे तीन-चार दिन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट से धर्मपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कैंची मोड़ के पास सोमवार रात अचानक सड़क धंस जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क धंसने का मुख्य कारण पास में चल रही मकान की खोदाई को माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत भी दर्ज करवाई है, ताकि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशासन ने यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया है। वाहनों को वाया रेस्ट हाउस, पुराना धर्मपुर होकर भेजा जा रहा है, जिससे लोगों को कम से कम असुविधा हो। स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिना उचित सुरक्षा उपाय की जा रही खोदाई पर सख्त निगरानी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें और घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं, ताकि बहाली कार्य में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता अशुंमन सोनी ने बताया कि सड़क को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। हालांकि, क्षति अधिक होने के कारण सड़क को पूरी तरह ठीक करने में लगभग तीन से चार दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed