फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road caved in at Bhra Lower on Ladbhadol-Sandapattan road, traffic halted

Mandi News: लडभड़ोल-सांडापत्तन मार्ग पर भ्रां लोअर में सड़क धंसी, यातायात ठप

Fri, 12 Sep 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 12 Sep 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
Road caved in at Bhra Lower on Ladbhadol-Sandapattan road, traffic halted
लडभड़ोल-सांडापतन मार्ग पर सड़क के बीचोंबीच पड़ा गड्ढा। स्रोत: जागरूक पाठक
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल-सांडापत्तन मार्ग पर भ्रां लोअर रेन शेल्टर के समीप वीरवार को सड़क पर एक गहरा गड्ढा बन गया। सड़क यहां धंस गई है। इस कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। यही मार्ग संधोल, हमीरपुर और धर्मपुर को भी जोड़ता है। इसके बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लगभग दो साल पहले भी इसी स्थान पर भूस्खलन हुआ था। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उस समय लोक निर्माण विभाग ने केवल मिट्टी बिछाकर अस्थायी समाधान किया था और लीपापोती कर दी थी। बुधवार देर रात जब स्थानीय कार चालक और बाइक सवार वहां पहुंचे तो उन्होंने सड़क पर यह खतरनाक गड्ढा देखा। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत ऊटपुर प्रधान संजय चौहान और वार्ड सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क पर पत्थर लगाए।
विज्ञापन

भ्रां निवासी जगरनाथ चौहान, लेखराज, सतीश कुमार, विक्की, अमित, अक्षय, राहुल आदि ने बताया कि इस मुख्य मार्ग के बंद हो जाने से स्कूली बच्चों और सरकारी नौकरी पेशा लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सभी बस रूट भी बंद हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि मौके का जायजा लिया है। एक सप्ताह के भीतर इस मार्ग को बहाल करने का प्रयास विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed