{"_id":"671fa98b00efe6671d03b6b0","slug":"road-accidents-in-nihri-and-magal-two-women-died-five-injured-mandi-news-c-90-1-ssml1045-139030-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निहरी और मैगल में सड़क हादसे, दो महिलाओं की मौत, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निहरी और मैगल में सड़क हादसे, दो महिलाओं की मौत, पांच जख्मी
Tue, 29 Oct 2024 08:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 29 Oct 2024 08:39 AM IST
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट हाईवे पर मैगल के पास खाई में गिरी कार। -स्रोतः जागरूक पाठक
मंडी/सुंदरनगर (मंडी)। जिला मंडी के निहरी क्षेत्र और मैगल में हुए दो सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक महिलाओं की पहचान ठंडापानी निवासी ज्योति देवी और बालकरूपी निवासी अंजलि के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की मामलों के संबंध में केस दर्ज कर प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा मंडी के निहरी विकास खंड में चरखड़ी-पांगणा सड़क पर उकड़ी गांव के निकट हुआ है। ठंडापानी निवासी कृष्ण लाल (26) अपनी पत्नी ज्योति (22) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उकड़ी गांव जा रहे थे। इस दौरान कृष्ण लाल के साथ उसकी साली योनिका (25), उसकी तीन साल की बेटी और गीताराम भी थे।
अभी यह लोग शादी समारोह के कुछ दूरी पर ही पहुंचे थे और खुली जगह कार को खड़ा कर रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर लगभग 25 मीटर नीचे ढांक में गिर गई। हादसे में ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवार घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया है। डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि निहरी पुलिस चौकी के दल ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, दूसरा हादसा मंडी-पठानकोट हाईवे पर पधर के मैगल के पास हुआ है। यहां ओवरटेक करते वक्त एक कार खाई में गिर गई, जोगिंद्रनगर के गांव बालकरूपी निवासी अंजलि (34) की मौते हो गई। हादसे में अंजलि के पति दीपक और उनकी तीन साल की बेटी नायशा भी घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि परिवार मंडी में खरीददारी के लिए जा रहा था। दीपक कार चला रहा था।
मैगल के पास वाहन को ओवरटेक करते कार अनियंत्रित हो गई और पहले मिट्टी के ढेर से टकराई, फिर पलट कर लगभग 100 मीटर नीचे नाले में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। दीपक और उनकी बेटी नायशा का उपचार चल रहा है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है।