फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   road accident

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, नौ घायल

Thu, 03 Sep 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 03 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
road accident

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह मील के समीप ट्रक को ओवर टेक करते हुए टैंपो और एक निजी बस में जोरदार टक्कर हो गई। बचाव करते हुए ट्रक पैरापिट से टकरा कर सड़क से नीचे की तरफ लुढ़क गया। हादसे में टैंपो चालक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। जिसे उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है। घायलों का जोनल अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में टैंपो के परखचे उड़ गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण टैंपो चालक द्वारा लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार एनएच पर वीरवार सुबह करीब पौने आठ बजे ट्रक से ओवर टेक करते हुए टैंपो की एक निजी बस से जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन

घटना में बचाव करते हुए ट्रक सड़क से नीचे की तरफ लुढ़क गया। ट्रक ब्यास नदी में गिरने से बाल-बाल बचा। ट्रक में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं। टैंपो कुल्लू की तरफ जा रहा था और निजी बस मंडी की ओर आ रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और एनएच पर यातायात बहाल किया। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल लाया गया। रास्ते में ही टैंपो चालक रत्न लाल (40) निवासी कांग सुंदरनगर की मौत हो गई और अन्य नौ घायलों को जोनल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

घायलों में सात निजी बस में सवार यात्री और दो टैंपो सवार हैं। घायलों की पहचान निजी बस चालक राजेश (40) निवासी शाहपुर कांगड़ा, राजेश (25) दरबंगा बिहार, राजा राम (27) दरबंगा बिहार, भवानी (18 साल), जीत सिंह (50) निवासी सरोहा, टेक चंद (17) निवासी तांदी सरोहा, पंकज (30) निवासी सरगाणी चंबा, शिवानी (28) निवासी पनारसा मंडी और जय सिंह (58) निवासी टकोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि टैंपो चालक द्वारा वाहन तेज गति व लापरवाही से चलाने से हादसा हुआ है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed