फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rise in patients suffering from vomiting, diarrhea, and viral infections in Jogindernagar.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में उल्टी-दस्त और वायरल के मरीज बढ़े

Tue, 14 Jul 2026 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:30 AM IST
विज्ञापन
Rise in patients suffering from vomiting, diarrhea, and viral infections in Jogindernagar.
जोगिंद्रनगर में उल्टी-दस्त और वायरल के मरीज बढ़े
विज्ञापन

मलेरिया-टायफाइड की जांच के लिए लिए जा रहे रक्त के नमूने

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून के बीच बदलते मौसम और उमस भरी गर्मी ने जोगिंद्रनगर क्षेत्र में लोगों की सेहत बिगाड़नी शुरू कर दी है। उल्टी, दस्त, वायरल बुखार और डायरिया के बढ़ते मामलों से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लडभड़ोल के तीन प्रमुख अस्पतालों में कुल ओपीडी 800 के आंकड़े को पार कर गई। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया और टायफाइड के संभावित मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच शुरू कर दी है।
सौ बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में अकेले 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें लगभग 200 मरीज वायरल बुखार और जलजनित बीमारियों से पीड़ित मिले। इसके अलावा पेट दर्द, सांस संबंधी दिक्कत, चक्कर और शरीर में जकड़न की शिकायत लेकर भी बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। जिन मरीजों की हालत में प्राथमिक उपचार के बाद सुधार नहीं हुआ, उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. तेजेंद्र ने बताया कि बारिश के कारण जलस्रोत प्रभावित होने और बढ़ी हुई नमी से ये रोग तेजी से फैल रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि के अनुसार तापमान में बार-बार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि डायरिया और टायफाइड के संदिग्ध मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से उबला या स्वच्छ पानी पीने, बाहर का खुला भोजन खाने से बचने और बुखार या दस्त की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed