फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Revenue officials lack precise information on agricultural land: Karmu Ram

राजस्व अधिकारियों को नहीं कृषि भूमि की सटीक जानकारी : कर्मु राम

Tue, 29 Sep 2026 11:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
Revenue officials lack precise information on agricultural land: Karmu Ram
मंडी। हिमाचल किसान यूनियन की जिला इकाई की बैठक में प्रशासन और कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर किसानों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष कर्मु राम ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास जिले की कृषि भूमि का सटीक आंकड़ा तक उपलब्ध नहीं है। कृषि विभाग भी इससे जानकारी से अनजान है, जो करोड़ों का बजट आ रहा है वो सिर्फ शिविरों और आवाजाही पर खर्च हो रहा है।
बैठक में कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है लेकिन सरकारी तंत्र की बेरुखी के कारण किसान बदहाली के कगार पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लावारिस पशुओं, जंगली जानवरों और जहरीली घास के कारण खेती तबाह हो रही है लेकिन अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। कर्मु राम ने स्पष्ट किया कि हिमाचल किसान यूनियन पूर्णत: गैर-राजनीतिक संगठन है और इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार किसी भी दल की हो, संगठन हमेशा किसानों के अधिकारों और कृषि कारोबार की रक्षा के लिए आवाज उठाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि किसानों के हक और कृषि कल्याण योजनाओं के बजट का सही लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए संगठन पहले शिष्टाचार और आवश्यकता पड़ने पर सड़कों पर उतरकर निर्णायक संघर्ष करेगा।

हरीश शर्मा को चुना जिला मुख्य संरक्षक और संगठन प्रभारी
संगठन के विस्तार के तहत हरीश शर्मा को जिला मुख्य संरक्षक एवं संगठन प्रभारी, भूरी सिंह को जिला मुख्य सलाहकार, प्रदीप कुमार को मुख्य मीडिया प्रभारी और सुरेश कुमार को उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। जिला अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed