फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Retired employees of urban local bodies will raise their voice

Mandi News: शहरी स्थानीय निकायों के सेवानिवृत्त कर्मचारी करेंगे आवाज बुलंद

Wed, 11 Mar 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Retired employees of urban local bodies will raise their voice
सुंदरनगर में महासंघ की बैठक में 16 मार्च की मंडी रोष रैली में भाग लेने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ की नगर परिषद सुंदरनगर इकाई के पेंशनरों की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय इकाई के प्रधान भूपेंद्र सेन ने की। जबकि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से 16 मार्च को मंडी में आयोजित की जा रही रोष रैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शहरी स्थानीय निकायों के पेंशनर बड़ी संख्या में रैली में भाग लेकर सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के पेंशनरों को अभी भी 1-1-2006 के वेतनमान के आधार पर पेंशन दी जा रही है। जबकि लंबे समय से सरकार और संबंधित विभाग से 1-1-2016 के संशोधित वेतनमान के आधार पर पेंशन लागू करने की मांग की जा रही है। बार-बार अनुरोध के बावजूद इस संबंध में अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जिससे पेंशनरों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सेन ने बैठक में उपस्थित सभी पेंशनरों से 16 मार्च को मंडी में होने वाली रोष रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि पेंशनरों की मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed