{"_id":"6aa3f1b34f078ba2cb05375d","slug":"retired-employees-came-out-in-support-of-rcfc-centre-mandi-news-c-90-1-mnd1023-212918-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आरसीएफसी केंद्र के समर्थन में उतरे सेवानिवृत्त कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आरसीएफसी केंद्र के समर्थन में उतरे सेवानिवृत्त कर्मचारी
विज्ञापन
रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन स्थल पर केंद्रीय आयुष विभाग के विरुद्ध की नारेबाजी
जरूरत पड़ने पर हाईवे जाम करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रामलीला मैदान में आरसीएफसी केंद्र के स्थानांतरण की अधिसूचना निरस्त करने के संघर्ष के बीच जोगिंद्रनगर के सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारी भी प्रदर्शन के लिए लामबद्ध हो गए हैं। केंद्रीय आयुष विभाग को चेतावनी देते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की अनदेखी के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। शुक्रवार को सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने रामलीला मैदान पहुंचकर आरसीएफसी केंद्र के सोलन स्थानांतरण पर नाराजगी जताई और केंद्रीय आयुष विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने क्रमिक अनशन पर बैठे स्थानीय युवा अर्पित, अमन, विकास व सुनील शर्मा का मनोबल बढ़ाते हुए मांग पूरी होने तक सहयोग का एलान किया।
अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और कार्यकारिणी सदस्य कांशी राम, शेर सिंह व दान सिंह ठाकुर ने कहा कि कई दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन में करीब सौ लोग भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं और आक्रोश रैलियां भी निकाली गई हैं। इसके बावजूद केंद्रीय आयुष विभाग जोगिंद्रनगर से आरसीएफसी केंद्र को यथास्थिति में रखने को लेकर गंभीर नहीं है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार, माकपा नेता कुशाल भारद्वाज व रोटेरियन अजय ठाकुर ने कहा कि आगामी दिनों में जोगिंद्रनगर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन और आक्रोश रैलियां निकाली जाएंगी। केंद्रीय आयुष विभाग की उदासीनता के खिलाफ बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर हाईवे जाम करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भूपेंद्र ठाकुर, कर्म चंद, विशाल शर्मा व अन्य मौजूद रहे।