फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Restaurant's Tandoori Butter Roti Sub-Standard, Milk Fat Not Found

Mandi News: रेस्तरां की तंदूरी बटर रोटी सब-स्टैंडर्ड, मिल्क फैट नहीं मिला

Thu, 04 Jun 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Restaurant's Tandoori Butter Roti Sub-Standard, Milk Fat Not Found
सुंदरनगर के जड़ोल स्थित रेस्तरां से लिया गया था खाद्य नमूना, जांच में मानकों पर नहीं उतरा
विज्ञापन

डिजिटल पर न चलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सुंदरनगर उपमंडल के जड़ोल क्षेत्र स्थित एक रेस्तरां से खाद्य सुरक्षा एवं मानक विभाग की ओर से लिया गया तंदूरी बटर रोटी का नमूना जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के अनुसार रोटी पर लगाए गए बटर में अपेक्षित मिल्क फैट नहीं मिला, जबकि उसमें अन्य प्रकार के फैट की मौजूदगी पाई गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि नमूने की जांच के दौरान बटर की गुणवत्ता निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरी। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उत्पाद में आवश्यक मिल्क फैट अनुपस्थित था और उसके स्थान पर अन्य फैट का उपयोग किया गया था। इसी आधार पर नमूने को ‘सब-स्टैंडर्ड’ घोषित किया गया है। विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग समय-समय पर विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्र कर उनकी प्रयोगशाला जांच करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed