फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Reservation list of wards of Gopalpur Block Panchayat Samiti released

Mandi News: गोपालपुर ब्लॉक पंचायत समिति के वार्डों की आरक्षण सूची जारी

Thu, 09 Apr 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Reservation list of wards of Gopalpur Block Panchayat Samiti released
सरकाघाट (मंडी)। विकास खंड गोपालपुर की पंचायत समिति के वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है। यह अधिसूचना रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने जारी की है। अधिसूचना के अनुसार यह आरक्षण हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 तथा पंचायती राज चुनाव नियम 1994 के तहत किया है। इसमें अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), महिला तथा सामान्य वर्ग के लिए वार्डों का आरक्षण जनसंख्या के अनुपात में तय किया है। सूची के अनुसार कुल 27 वार्डों में विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें 4 वार्ड अनुसूचित जाति महिला, 3 वार्डों को अनुसूचित जाति, 1 वार्ड ओबीसी महिला, 1 वार्ड ओबीसी, 9 वार्ड महिलाओं तथा 9 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed