फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Representatives honored in Dharampur for BJP's victory in Panchayat elections

Mandi News: पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत पर धर्मपुर में प्रतिनिधि सम्मानित

Sun, 07 Jun 2026 01:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Representatives honored in Dharampur for BJP's victory in Panchayat elections
2027 विधानसभा चुनाव में बड़ी बढ़त का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद शनिवार को धर्मपुर भाजपा मंडल कार्यालय में एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने की।कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों और पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि धर्मपुर क्षेत्र की जनता का विश्वास भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के प्रति लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर मिली यह सफलता संगठन को आने वाले समय में और अधिक सशक्त बनाएगी।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से भाजपा समर्थित तीन जिला परिषद सदस्य, 13 पंचायत समिति सदस्य तथा लगभग 50 पंचायत प्रधान विजयी हुए हैं। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का भी संकल्प लिया। पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनसेवा, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता देकर कार्य करना ही जनता के विश्वास का सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed