फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Repair work of Bakhli Foot Bridge will start soon, tender process in final stage

Mandi News: बाखली फुट ब्रिज की मरम्मत का काम जल्द होगा शुरू, अंतिम चरण में टेंडर प्रक्रिया

Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Repair work of Bakhli Foot Bridge will start soon, tender process in final stage
80 लाख रुपये की मिली है स्वीकृति, बरसात से पहले कार्य करवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। बाखली फुट ब्रिज की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और जल्द ही टेंडर अवार्ड कर काम शुरू किया जाएगा। यह पुल वर्ष 2025 की आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में लोगों को जोखिम उठाकर नदी पार करनी पड़ रही थी। बाद में ग्रामीणों ने अस्थायी कच्चा मार्ग बनाकर आंशिक राहत दी, लेकिन यह बरसात और बढ़ते जलस्तर में अक्सर बंद हो जाता है।

बीबीएमबी पंडोह ने करीब 80 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति ले ली है। पुल के पुनर्निर्माण से लगभग 14 पंचायतों के हजारों लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्थानीय निवासी दामोदर, घनश्याम और रेवती ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले ही फुट ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए ताकि बारिश के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में बीबीएमबी पंडोह के अधिशासी अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed