{"_id":"60c8df9c8ebc3e67110a3841","slug":"repair-of-dawandi-drinking-water-tank-started-mandi-news-sml3737270107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवांडी पेयजल टैंक की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवांडी पेयजल टैंक की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल की थाच थर्मी और मैंडी पंचायत के करीब आठ गांवों के लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा। ग्राम पंचायत थाच थर्मी में दवांडी स्थान पर बने जल भंडारण टैंक की मरम्मत शुरू हो गई है। 45 साल पहले बना यह टैंक काफी जर्जर हालत में था।
लेंटर में लगा सरिया सड़ गया था। लेंटर से रेत, बजरी और सीमेंट पेयजल में मिल रहा था। टैंक से पानी की सप्लाई आठ गांवों के सैकड़ों घरों में दी जाती है। अब जलशक्ति विभाग ने जल भंडारण टैंक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। टैंक के लेंटर को तोड़ दिया है।
इसकी जगह नया लेंटर डाला जाएगा। इसके अतिरिक्त टैंक के फर्श को भी उखाड़ा जा रहा है ताकि नए सिरे से बनाया जा सके। करीब एक सप्ताह में टैंक की मरम्मत हो जाएगी। फिर इसमें पानी डालकर लोगों को सप्लाई दी जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों को पानी की कहीं अन्य स्थान से सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
टैंक का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दो पंचायतों में सैकड़ों लोगों के नलों में स्वच्छ पानी आएगा। करीब 45 साल पहले बने टैंक की हालत देखरेख के अभाव में काफी जर्जर हो चुकी थी। इस वजह से विभाग के कर्मचारी भी सफाई करने के लिए टैंक के अंदर जाने से डरते थे। ग्राम पंचायत थाच थर्मी के ममलेश्वर महादेव युवक मंडल के प्रधान युवराज ठाकुर का कहना है कि दवांडी में बने पेयजल टैंक की मरम्मत शुरू हो गई है। इसके लिए उन्होंने जलशक्ति विभाग और सरकार का आभार प्रकट किया है।