फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Reorganization of five Panchayats of Development Block Dharampur proposed

Mandi News: विकास खंड धर्मपुर की पांच पंचायतों का पुनर्गठन प्रस्तावित

Mon, 02 Mar 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Reorganization of five Panchayats of Development Block Dharampur proposed
धर्मपुर (मंडी)। पंचायतीराज विभाग ने जिला मंडी की पांच ग्राम पंचायतों के विभाजन और पुनर्गठन का प्रारूप जारी किया है। अधिसूचना के मुताबिक विकास खंड धर्मपुर के तहत लौंगणी, सरस्कान, ग्रयाेह, लंगेहड़ और सरी ग्राम पंचायतों को दो हिस्सों में बांटकर नई ग्राम पंचायतों का गठन प्रस्तावित किया गया है। इस संबंध में आपत्तियां और सुझाव उपायुक्त मंडी को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि प्रस्ताव पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार के बाद ही अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिले में कुल 555 ग्राम पंचायतें हैं। यदि नई प्रस्तावित पंचायतों पर मुहर लग जाती है तो यह संख्या 560 हो जाएगी। उधर, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने बताया कि प्रस्तावित नई पंचायत के लिए आपत्ति या सुझाव दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

लौंगणी पंचायत का विभाजन कर हुक्कल प्रस्तावित
ग्राम पंचायत लौंगणी में खेलग, हुक्कल, तरयबंला, लौंगणी, चुहडू रा बल्ह शामिल है। प्रस्ताव के अनुसार नई ग्राम पंचायत हुक्कल का गठन होगा, जिसमें हुक्कल और खेलग गांव शामिल किए जाएंगे। शेष गांव पूर्ववत लौंगणी ग्राम पंचायत में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्कान का विभाजन कर ठाणा प्रस्तावित
ग्राम पंचायत सरस्कान में लुणग्राम, ठाणा, हवाणी, कुसरी, रखेड़ा और सरस्कान गांव शामिल हैं। इसके विभाजन के बाद नई ग्राम पंचायत ठाणा (बरोटी) बनाई जाएगी, जिसमें लुणग्राम, ठाणा और हवाणी गांव शामिल होंगे। अन्य गांव सरस्कान पंचायत में यथावत रहेंगे।

ग्रयोग का विभाजन कर कांगो का गहरा प्रस्तावित
ग्राम पंचायत ग्रयाेह के तहत चंदपुर, ढगवाणी, ग्रयाेह, झडयार, कांगो का गहरा, मासला, ठाणा और छवेहड़ गांव शामिल हैं। प्रस्ताव के अनुसार नई ग्राम पंचायत कांगो का गहरा गठित की जाएगी, जिसमें कांगो का गहरा, झडयार, ठाणा और मासला गांव शामिल होंगे। शेष गांव ग्रयाेह ग्राम पंचायत में रहेंगे।
लंगेहड़ को विभाजित कर गियुण प्रस्तावित
ग्राम पंचायत लंगेहड़ में हियुण, द्रुमण, गियुण, लंगेहड़ और बारल गांव शामिल हैं। प्रस्ताव के अनुसार विभाजन के बाद नई ग्राम पंचायत निगुण गियुण का गठन होगा, जिसमें हियुण, द्रुमण, गियुण गांव शामिल किए जाएंगे। अन्य गांव लंगेहड़ ग्राम पंचायत में रहेंगे।

सरी पंचायत को विभाजित फिहड़ प्रस्तावित
ग्राम पंचायत सरी में कपाही, सरी, सनौर और फिहड़ गांव आते हैं। प्रस्ताव के तहत नई ग्राम पंचायत फिहड़ बनाई जाएगी। इसमें कपाही, सनौर और फिछड़ गांव शामिल होंगे। शेष गांव सरी ग्राम पंचायत में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed