{"_id":"678f750a25eb5e92d70a7c2a","slug":"release-of-wall-magazine-in-chhamyar-school-mandi-news-c-90-1-mnd1001-145830-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छम्यार स्कूल में दीवार पत्रिका का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छम्यार स्कूल में दीवार पत्रिका का विमोचन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छम्यार में वर्ष 2025 की दीवार पत्रिका (बाल उद्यान) का विमोचन प्रधानाचार्य चांद राम ने किया। अंग्रेजी प्रवक्ता अमर सिंह ने दीवार पत्रिका के बारे में अपने विचार रखे और नन्हें साहित्यकारों की खूब प्रशंसा की। दीवार पत्रिका में बलिदानी सूबेदार राकेश कुमार का स्कैच बनाकर दो बच्चों साधना और यश ने पत्रिका का मान बढ़ाया।
बाल उद्यान पत्रिका की शुरुआत 15 नवंबर 2019 को स्थानांतरित हो चुके हिंदी प्रवक्ता पवन कुमार ने की थी। वह आज एक कवि, लेखक और प्रसिद्ध बाल साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।
विद्यालय की भाषा अध्यापिका लता कुमारी के मार्गदर्शन में बच्चों ने इस बार भी अपनी सुंदर रचनाएं दीं। प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने बच्चों की रचनाओं को सराहा। दीवार पत्रिका में इस बार साधना, यश, कुसुम, समीक्षा, अनन्या, पीयूष, दिव्यांशी, रिया, स्नेहा, मिताली ठाकुर, कपिल ठाकुर, उर्वशी, आकांक्षा भवनेश्वरी,गुंजन, सारिका, रूपाली, मुस्कान ने अपनी रचनाओं से अपनी जगह बनाई। संवाद