{"_id":"68696dbbaf38c5d7480e0322","slug":"ration-is-not-available-in-the-depot-on-time-dinesh-mandi-news-c-90-1-mnd1001-161398-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो में समय पर नहीं मिल रहा राशन : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो में समय पर नहीं मिल रहा राशन : दिनेश
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में सस्ता राशन डिपोधारक यूनियन एवं सहकारी सभाएं सचिव यूनियन डिपो में देरी से राशन आपूर्ति होने पर लामबंद हो गई हैं। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सस्ते राशन का वितरण समय पर नहीं किया जा रहा है। निगम के खाद्य स्टोर से राशन की ढुलाई में देरी हो रही है।
डिपोधारक यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उपप्रधान सतीश कुमार, लेखराज शर्मा, गोपाल सिंह, अंकू खुल्लर ने सुंदरनगर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। इसमें कैरेज कांट्रेक्टर प्रथा को तुरंत प्रभाव से रद्द कर पुरानी प्रथा बहाल करने की मांग की है। सुंदरनगर में 78 डिपो हैं और राशन के थोक गोदाम से संबंधित डिपो तक राशन की आपूर्ति बिल काटने के बाद 10 से 20 दिन में हो रही है। इससे आमजन को राशन डिपो से खरीद करने में बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे सरकार की पीडीएस प्रणाली की धज्जियां उड़ रही हैं।
दिनेश ने कहा कि सरकार के दावों के बावजूद गरीब और पात्र उपभोक्ताओं को सस्ते राशन की खरीद के लिए कई चक्कर लगाने पड रहे हैं। सुंदरनगर में ठेकेदार (कैरेज कांट्रेक्टर) अपनी मर्जी से ढुलाई कर रहे हैं। कैरेज कांट्रेक्टर प्रथा से यह दिक्कत सुंदरनगर ब्लॉक के साथ-साथ गोहर, मंडी सदर और बल्ह सहित प्रदेश भर में सामने आ रही है।
विज्ञापन
यूनियन ने मामले की गंभीरता के चलते राशन की सप्लाई के लिए पूर्व की तर्ज पर डिपोधारक ही अपने स्तर पर कैरेज के लिए अधिकृत करने और जनहित में कैरेज में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग की। संवाद