फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ration at depots will now be distributed using high-speed internet; 4G machines have replaced 2G ones.

Mandi News: डिपुओं में अब हाईस्पीड इंटरनेट से बंटेगा राशन, 2जी की जगह मिली 4जी मशीनें

Fri, 25 Sep 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ration at depots will now be distributed using high-speed internet; 4G machines have replaced 2G ones.
जिले के सभी 841 डिपो संचालकों को वितरित की गईं नई मशीनें
विज्ञापन

प्रशिक्षण भी पूरा, सॉफ्टवेयर शुरू होते ही राशन वितरण होगा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। डिपुओं में राशन वितरण के दौरान इंटरनेट की धीमी रफ्तार से होने वाली परेशानी अब दूर होने वाली है। मंडी जिले के सभी 841 डिपो संचालकों को पुरानी 2जी मशीनों की जगह 4जी तकनीक वाली नई मशीनें उपलब्ध करवा दी गई हैं। इन मशीनों में हाईस्पीड इंटरनेट के साथ आधुनिक तकनीक की सुविधा है। मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण भी डिपो संचालकों को दिया जा चुका है। अब राशन वितरण शुरू करने के लिए विभागीय सॉफ्टवेयर के शुरू होने का इंतजार है।

जिले के सभी डिपो संचालकों को 4जी मशीनें वितरित कर दी गई हैं। मशीनों के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। इस बार इन मशीनों का संचालन प्रदेश सरकार के सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके शुरू होते ही नई मशीनों से राशन वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी शहरी डिपो होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव डिसिल्वा ने बताया कि 2जी मशीनों के कारण डिपो संचालकों को लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इंटरनेट की धीमी गति के चलते राशन वितरण में समय अधिक लगता था और उपभोक्ताओं को भी इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि 4जी मशीनें मिलने से डिपो संचालकों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने नई मशीनें उपलब्ध करवाने के लिए सरकार और विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी के जिला नियंत्रक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि अब विभागीय सॉफ्टवेयर के शुरू होने के बाद इन मशीनों के माध्यम से राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed