{"_id":"619541ba92c7782db131de37","slug":"rape-of-minor-girl-in-sundernagar-mandi-news-sml3905695151","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में एक नाबालिग के साथ तीन युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। सुंदरनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में नाबालिग पीड़िता ने कहा कि उसकी मां उसके विवाह को लेकर चिंतित रहती है। गत दिनों दो युवकों ने फोन कर मां से बात कर अपने करीबी से बेटी की शादी का प्रस्ताव रखा। 13 नवंबर को मां-बेटी युवकों के घर पहुंचीं और रात को भी वहां रुकीं।
आरोप है कि इस दौरान नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। उसके बाद 14 और 15 नवंबर को भी आरोपियों ने दुष्कर्म किया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद