फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ransom case: Three people including local youth detained

फिरौती मामला : स्थानीय युवक समेत तीन लोग हिरासत में लिए, जांच जारी

Sun, 14 Apr 2024 10:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 14 Apr 2024 10:31 AM IST
विज्ञापन
Ransom case: Three people including local youth detained
मंडी। जिला मुख्यालय के पुलघराट में चिट्टा पकड़ने जाने के बाद मांगी गई फिरौती के मामले को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक स्थानीय है, जबकि दो पंजाब के नंगल और लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि चिट्टा केस में मौका से भाग गए दो आरोपियों में से एक की सुकेती खड्ड में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर फिरौती ऐंठने का प्रयत्न करने के आरोप में पुलिस थाना बल्ह में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक आरोपी ऋषिराज के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बीते दो अप्रैल को उनके लड़के को छुड़ाने के नाम पर ढ़ाई लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और पाया गया कि इसमें तीन लोग संलिप्त थे। जांच में सामने आया है कि बीते दो अप्रैल की रात को यह तीनों गाड़ी में बैठकर शिकायतकर्ता के गुटकर स्थित घर गए थे। एक फोन नंबर देकर उस पर बात करने की बात कही और फिर शिकायकर्ता के बेटे ऋषिराज को छुड़ाने के नाम पर फिरौती की मांग की। हालांकि फिरौती का पैसा डिलीवर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया था कि हरियाणा नंबर की गाड़ी थी, पर पूरा नंबर वह नोट नहीं कर पाए थे। जांच के दौरान पुलिस ने कई जगह की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर गाड़ी का पता लगाकर पंजाब के दोनों व्यक्तियों को ढूंढ निकाला। दोनों शातिर योजना सिरे न चढ़ने के बाद पंजाब भाग गए थे, जबकि स्थानीय युवक को पुलिस ने पहले ही जांच में शामिल किया था। पंजाब के दोनों आरोपियों को पुलिस पकड़ कर मंडी ले आई है।
सूत्र बताते हैं कि तीनों आरोपी चिट्टे के आदी हैं और पुलिस के लिए मुखबिरी का कार्य भी करते हैं। यह मृतक आरोपी शिक्षक ऋषिराज को भी जानते थे। मुखबिरी के चलते ही शातिरों को ऋषिराज के चिट्टे के साथ पुलिस गिरफ्त में आने का पता चल गया। इसके बाद नशे में ही शातिरों ने मौके का फायदा उठाते हुए फिरौती मांगने का षड्यंत्र रचा, ताकि कुछ पैसा बन सके। शातिर दो अप्रैल रात के साथ तीन अप्रैल सुबह भी फिरौती की राशि लेने के लिए सक्रिय रहे, लेकिन ऋषिराज दो अप्रैल रात को ही पुलिस गिरफ्त से भाग निकला था। उसका शव पांच अप्रैल को सुकेती खड्ड से बरामद हुआ। पुलिस इस मामले में वायस सैंपल की भी जांच करेगी, जबकि घटना में इस्तेमाल गाड़ी को भी रिकवर किया जाएगा। इस मामले में डीएसपी मुख्यालय देवराज ने जांच पड़ताल कर मामले का पटाक्षेप किया। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि जांच के दौरान सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच की जाएगी।


लापरवाही पर दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर, विभागीय जांच जारी
मंडी के पुलघराट में चिट्टे के साथ पकड़े दो आरोपियों के फरार होने के मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने पर मामले से जुड़े दो पुलिस जवान लाइन हाजिर कर दिए है। इसके लिए खिलाफ विभागीय जांच जारी है। जबकि मौका से भागे ऋषिराज की मृत्यु की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा न्यायिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed