{"_id":"67a4ba838a74e1b6880b3a79","slug":"rally-will-be-held-in-mandi-on-8th-mandi-news-c-90-1-mnd1001-147195-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में आठ को होगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में आठ को होगी रैली
विज्ञापन
मंडी। बीबीएमबी छंटनीकृत मजदूर यूनियन के बैनर तले 8 फरवरी को मंडी में एक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीबीएमबी छंटनीकृत मजदूर यूनियन से जुड़े लोग भाग लेंगे।
सरकार की बेरुखी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। सीटू के जिला सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि बीबीएमबी में जिन मजदूरों की छंटनी की गई थी उनके स्थान पर बीबीएमबी की ओर से नई भर्तियां की गई हैं। छंटनी के दौरान आश्वासन दिया था कि जब प्रबंधन को मजदूरों की जरूरत होगी तब उनकी सेवाएं दोबारा ली जाएंगी। पिछले कई वर्षों से मजदूर न्यायालय में धक्के खा रहे हैं।
अभी हाल ही में एक मामले में श्रम अदालत चंडीगढ़ ने एक फैसला दिया है जिसमें उन्होंने बीबीएमबी को 1 से 5 साल तक जिन मजदूरों की नौकरी है, उन्हें 25000 और 5 साल से अधिक जिन मजदूरों की नौकरी है उन्हें 50000 मुआवजा देने का आदेश सुनाया है। यूनियन ने मांग की कि मुआवजा राशि कम है। बीबीएमबी इसको बढ़ाए और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार हस्तक्षेप करके मजदूरों को न्याय दिलाए। संवाद