फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rally held for leprosy awareness

Mandi News: कुष्ठ रोग की जागरूकता के लिए निकाली रैली

Fri, 31 Jan 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rally held for leprosy awareness
जोनल अस्पताल मंडी के नर्सिंग छात्राएं वियव कुष्ठ रोग निवारण दिवस पर कुष्ठ रोग जागरूक रैली निकाल
मंडी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नर्सिंग स्कूल की प्रशिक्षुओं ने कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के लिए मंडी शहर में रैली निकाली। प्रशिक्षुओं ने जन-जन की यही आवाज, कुष्ठ मुक्त रहे समाज... आदि नारे लगाकर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले की समस्त पंचायतों की ग्राम सभाओं में जिला पंचायत अधिकारी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई। लोगों को इस रोग के निवारण के प्रति जागरूक करने के लिए 30 जनवरी से 14 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि इस रोग से लोगों को घबराना नहीं चाहिए। अगर किसी को लक्षण दिखाई देते हैं तो वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर चेकअप करवाएं ताकि समय रहते दवा से रोग की रोकथाम की जा सके।
विज्ञापन

कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव को समाप्त करने और उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कुष्ठ रोग एक बहुत ही कम संक्रामक रोग है जो चमड़ी में दाग तथा उस दाग में सूनापन, दर्द का एहसास होना या एहसास न होना रोग की पहचान होती है। इसके अलावा हाथ पैर में सूजन, आंखों में कमजोरी, चेहरे कान में सूजन आना जैसे लक्षण होते हैं। जिला मंडी में बहुत ही कम कुष्ठ रोगी हैं और बहुत ज्यादा रोगी ठीक होकर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed