फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rajpanch: Ishwar Das from Thunag got the most votes

सराज पंस : थुनाग से ईश्वर दास को सबसे अधिक मत

Tue, 02 Jun 2026 03:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
Rajpanch: Ishwar Das from Thunag got the most votes
भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा
विज्ञापन

जयराम के गृह क्षेत्र मुरहाग से परम देव विजयी
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विकास खंड में पंचायत समिति (बीडीसी) के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रविवार देर रात तक चली मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने विजेताओं की सूची जारी की। चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला। कई नए चेहरे भी जीत दर्ज कर पंचायत समिति में पहुंचे हैं।

वार्ड नंबर-10 थुनाग से ईश्वर दास ने सबसे अधिक 1941 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-14 भाटकीधार से झाबर सिंह 1422 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड नंबर-3 ब्रेयोगी (महिला) से प्रतिभा कुमारी ने 1370 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वार्ड नंबर-2 छतरी से पूजा कुमारी 1291 मत लेकर विजयी रहीं। वार्ड नंबर-8 रोड़ से रूप सिंह ने 1288 मत प्राप्त किए, जबकि वार्ड नंबर-1 बगड़ाथाच से दुर्गा देवी 1287 मत लेकर निर्वाचित हुईं। वार्ड नंबर-9 सुनाह लंबाथाच से राधा देवी ने 1214 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-15 शरण से चूड़ा देवी 1162 मत लेकर विजयी रहीं। वार्ड नंबर-5 संगलवाड़ा से सोनम कुमारी ने 1114 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मुरहाग स्थित वार्ड नंबर-11 से परम देव 1084 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड नंबर-12 शिल्हीबागी से कंवर सिंह ने 1163 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इसके अलावा वार्ड नंबर-4 नैहरा मेहरीधार से तिलक राज 811 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड नंबर-13 बागाचनोगी से उर्मिला देवी 796 मत प्राप्त कर बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुईं। वार्ड नंबर-6 बूंग रैलचौक से पवना ने 725 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर-7 तुंगाधार से जितेंद्र कुमार 475 मत लेकर विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed