फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rajni of Dharmpur has become an inspiration for self-reliance.

Mandi News: स्वावलंबन की प्रेरणा बनी धर्मपुर की रजनी

Mon, 05 Jan 2026 11:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
Rajni of Dharmpur has become an inspiration for self-reliance.
रजनी सकलानी, उद्यमि महिला
टिहरा (मंडी)। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, यदि उसे ईमानदारी और लगन से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत सिद्धपुर के गांव सकोह निवासी रजनी सकलानी और उनकी टीम ने मेहनत, लगन से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर समाज में मिसाल पेश की है। रजनी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अचार, चटनी, कोदरे के लड्डू सहित अन्य उत्पाद तैयार कर दो सालों में 20 लाख का कारोबार किया है।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पूर्व रजनी ने स्वयं सहायता समूह का गठन कर अन्य महिलाओं को जोड़ा। महिलाओं को हर माह बचत करने के बारे में प्रेरित किया। साथ ही उसके बदले लाखों की वित्तीय सहायता कम ब्याज पर बैंक से हासिल कर महिलाओं ने अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कीं। वर्ष 2023 में धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी संस्था की सदस्यता ग्रहण करने पर उन्होंने मोटे अनाज जैसे कोदरे के लड्डू, मिठाइयां और मौसमी फलों का अचार बनाना शुरू किया।
विज्ञापन

इन उत्पादों की बिक्री से अब तक उन्होंने 20 लाख रुपये से अधिक की आमदनी अर्जित की है और अपने साथ दस अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया है। उन्होंने अपने उत्पादों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत तैयार और बिक्री करने के लिए एफपीओ के माध्यम से जरूरी लाइसेंस हासिल किए। उत्पाद तैयार करने में खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ डॉ. हरदयाल सिंह गुलेरिया तथा कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर की गृह विज्ञान की खाद्य वैज्ञानिक डॉ. कविता और अन्यों ने भी महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है। उन्होंने सकोह में ही एक छोटा प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया है, जहां पर सभी महिलाएं दैनिक व साप्ताहिक आधार पर उत्पाद तैयार करती हैं। उनकी बिक्री करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed