{"_id":"688fa7ad37adee400b044c82","slug":"rajasthan-youths-showed-their-dominance-five-including-a-minor-arrested-mandi-news-c-90-1-mrt1064-164737-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राजस्थान के युवकों ने दिखाई दबंगई, नाबालिग समेत पांच धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राजस्थान के युवकों ने दिखाई दबंगई, नाबालिग समेत पांच धरे
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र में दबंगई करने पर पुलिस ने राजस्थान के एक नाबालिग समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला जयपुर के सवैया मधापुर गांव निवासी सुमित, साबिर खान, दानिश खान, कृष जबरिया और एक नाबालिग के रूप में हुई है। उन पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस को गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने और पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाकर पैसे न देकर भागने के बाद गाड़ियों को टक्कर मारने के आरोप हैं। बल्ह पुलिस से अनुसार आरोपी राजस्थान से स्विफ्ट कार में बल्ह पहुंचे थे। कार को सुमित चला रहा था। उसके साथ साबिर खान बैठा था। शनिवार दोपहरबाद 2:45 बजे आरोपियों ने डडौर में एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी की टंकी फुल करवाई। जब उनसे पैसे मांगे तो वे गाड़ी स्टार्ट कर कुल्लू की तरफ भाग गए।
पंप मालिक विकास सैनी ने तुरंत मामले की सूचना बल्ह पुलिस को दी। बल्ह पुलिस ने मंडी पुलिस को सूचना दी लेकिन शातिर वहां से भी बच निकले। इसके बाद पंडोह पुलिस को सूचना दी गई। वहां से आरोपी निकल गोहर सड़क की तरफ मुड़ गए। बल्ह पुलिस ने डडौर में नाका लगाया था। इस दौरान शातिर नाका तोड़कर भागे।
डैहर के पास भवाना में पुलिस ने रोका तो आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। भवाना में टनल के पास आरोपियों ने दो अन्य कारों को टक्कर मार दी। इससे सड़क पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट मंडी में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। नाबालिग की सूचना उसके घरवालों को दे दी है। बल्ह थाना प्रभारी संजय ने बताया कि नाबालिग के परिवार को सूचना देकर अन्य को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
...
पांच थानों की पुलिस को दिया चकमा
आरोपियों ने शनिवार को पांच पुलिस थानों और चौकियों की पुलिस को चकमा दिया। मंडी में राज्यपाल होने के चलते पुलिस जवान व्यस्त थे। इसी का आरोपियों ने फायदा उठाया। मंडी, पंडोह, नेरचौक, चैलचौक और सुंदरनगर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वे चकमा देने में कामयाब रहे।