फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Raised voice for demands on Labor Day

Mandi News: मजदूर दिवस पर मांगों के लिए बुलंद की आवाज

Thu, 01 May 2025 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Raised voice for demands on Labor Day
सीटू ने मंडी के सेरी मंच पर मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस
विज्ञापन

अधिकारों के लिए मजदूरों को होना होगा संगठित : भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सीटू से संबंधित रेहड़ी-फड़ी यूनियन की ओर से सेरी मंच पर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। इस अवसर पर मांगों के समर्थन पर मजदूरों ने आवाज बुलंद की और नारेबाजी भी की।
सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मजदूर दिवस को हर वर्ष मजदूर अपनी मांगों और मजदूर विरोधी निर्णयों के खिलाफ संघर्ष के दिन के रूप में मनाते हैं। केंद्र सरकार जन विरोधी फैसले लगातार ले रही है। कहा कि मजदूरों ने लड़कर काम के घंटे सुनिश्चित करवाए थे, लेकिन मोदी सरकार और उनके मित्र पूंजीपति काम के घंटों में बदलाव करने पर जोर दे रहे हैं। मजदूरों को अब 8 घंटे के बजाय 12 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ेगी और मजदूरों की यूनियन बनाने के अधिकार को भी खत्म करने जा रही है। यह मजदूरों के अधिकारों के साथ धोखा करने वाले फैसले हैं।
विज्ञापन

कहा कि मजदूरों को अपने अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। सरकार की ओर से मजदूर विरोधी निर्णयों के खिलाफ 20 मई को पूरे देश में संयुक्त ट्रेड के आह्वान पर हड़ताल की जा रही है। तमाम मजदूर चाहे वह हाइडल प्रोजेक्ट, फोरलेन, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, रेहड़ी फड़ी, आशा वर्कर और असंगठित क्षेत्र का मजदूर भी इस हड़ताल में शामिल होगा। इस मौके पर सीटू के जिला महासचिव राजेश शर्मा, गोपेंद्र कुमार, रेहड़ी फड़ी प्रधान सुरेंद्र कुमार, सचिव प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed