फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Historic Dev Samagam to be held at Paddal Ground on September 26-27.

Mandi News: 26-27 सितंबर को पड्डल मैदान में होगा ऐतिहासिक देव समागम

Tue, 22 Sep 2026 04:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
Historic Dev Samagam to be held at Paddal Ground on September 26-27.
मंडी। श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव पर सत्य साई सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश की ओर से 26-27 सितंबर को पड्डल मैदान में देव मागम आयोजित किया जाएगा। इसमें हिमाचल भर से 108 देवी-देवताओं की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन

दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश से 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ‘प्रेम प्रवाहिनी’ रथ यात्रा 24 अप्रैल 2025 को साई धाम पुट्टापर्थी से भारत भ्रमण के लिए निकली थी। इस यात्रा का देश में सबसे अधिक 152 दिनों का प्रवास हिमाचल प्रदेश में रहा है।
विज्ञापन

सत्य साईं सेवा संगठन मंडी इकाई के संयोजक वाईपी सरोच और सांस्कृतिक आयोजन समिति संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि आयोजन में प्रदेश की देव संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। प्रदेश की करीब 100 साई सेवा समितियों के हजारों स्वयंसेवक आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। नगाड़ों, वेद मंत्रोच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समागम भक्तिमय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed