फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Roadside parking to be created in Nerchowk for the first time.

Mandi News: नेरचौक में पहली बार सड़क किनारे बनेगी पार्किंग

Tue, 22 Sep 2026 03:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Roadside parking to be created in Nerchowk for the first time.
नेरचौक में पहली बार सड़क किनारे बनेगी पार्किंग
विज्ञापन

मेडिकल कालेज तक पार्क कर सकेंगे वाहन
नगर परिषद ने 18 लाख में एक साल के लिए दिया ठेका

200 वाहनों को मिलेगी अब व्यवस्थित पार्किंग सुविधा
सुरेंद्र शर्मा
मंडी। पार्किंग की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों को अब राहत मिलने वाली है। नगर परिषद ने पहली बार सड़क किनारे व्यवस्थित पार्किंग शुरू करने की कवायद पूरी कर ली है। नेरचौक से मेडिकल कॉलेज तक सड़क किनारे करीब 150 से 200 वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग स्थल तैयार किया गया है।

पार्किंग का ठेका 15 लाख रुपये प्लस जीएसटी यानी करीब 18 लाख रुपये में धनोटू निवासी शुभम चौहान को दिया गया है। यह व्यवस्था एक साल के लिए रहेगी। इससे नेरचौक बाजार और मेडिकल कॉलेज मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों की समस्या दूर होने की उम्मीद है। खासकर मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों और तीमारदारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नेरचौक कस्बा तेजी से विकसित हो रहा है। शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों के अस्तित्व में आने के बाद यहां वाहनों का दबाव बढ़ा है। घाटी का प्रमुख व्यापारिक कस्बा होने के कारण रोजाना हजारों लोग यहां पहुंचते हैं। पार्किंग की सुविधा न होने से वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं। शाम पांच बजे के बाद कस्बे में स्थिति और गंभीर हो जाती है। पार्किंग सुविधा उपलब्ध होने से वाहन चालकों को राहत मिलने के साथ नगर परिषद की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर की तर्ज पर नेरचौक में पहली बार पार्किंग की सुविधा शुरू की जा रही है। नेरचौक से मेडिकल कॉलेज तक सड़क किनारे करीब 150 से 200 वाहन खड़े करने की क्षमता रहेगी। पार्किंग का ठेका निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी कर दिया गया है। -हितेश कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नेरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed