{"_id":"69a18b87d5b505164a05cee7","slug":"raised-the-issue-of-regular-doctor-and-water-problem-in-salapad-mandi-news-c-90-1-mnd1023-187561-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सलापड़ में नियमित डाॅक्टर और पानी की समस्या का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सलापड़ में नियमित डाॅक्टर और पानी की समस्या का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन ने बीबीएमबी प्रबंधन को सौंपा मांगपत्र
आउटसोर्सिंग बंद कर सीधी विभागीय भर्ती की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन (एटक एफी) ने बीबीएमबी प्रबंधन के समक्ष कर्मचारियों की लंबित मांगों और सलापड़ केंद्र की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। यूनियन के प्रधान इंद्रराज और महासचिव मनोज कुमार देशवाल ने बोर्ड अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी के साथ शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में चार घंटे तक विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बैठक में सलापड़ अस्पताल में नियमित डाॅ. की नियुक्ति और पीने के पानी की समस्या का तत्काल समाधान करने का मामला उठाया गया। केंद्रों की चहारदीवारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई। इसके अलावा संशोधित वेतनमान (बीसीए) का बकाया एरियर दो किस्तों में भुगतान, इनसेंटिव और कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को शिफ्ट अलाउंस व अन्य भत्ते देने, दैनिक वेतनभोगी व पीटीएस कर्मचारियों की पदोन्नति, आउटसोर्सिंग बंद कर सीधी विभागीय भर्ती और पेस्को कर्मियों को बोर्ड के पे-रोल पर लाने की मांग की। आवासीय कॉलोनियों और सीवरेज प्रणाली का नवीनीकरण और तलवाड़ा अस्पताल को पीजीआई सैटेलाइट से जोड़ने की मांग की गई।