{"_id":"67ba1596871cc0870e0d8364","slug":"raised-awareness-on-cleanliness-in-samadhan-camp-mandi-news-c-90-1-ssml1025-148643-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: समाधान शिविर में स्वच्छता पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: समाधान शिविर में स्वच्छता पर किया जागरूक
विज्ञापन
स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत नगर पंचायत करसोग के वार्ड पांच में आयोजित शिविर के दौरान ए
करसोग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर पांच पुराना बाजार में शनिवार को स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत स्वच्छता एवं समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसमें सफाई मित्रों ने कूड़े को एकत्रित कर लोगों को कस्बे को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
नगर पंचायत करसोग के सचिव बलदेव ठाकुर ने बताया कि शिविर में गीला-सूखा कूड़ा और हानिकारक कचरे को अलग रखने के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। लोगों से आग्रह किया कि वे नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग दें। प्लास्टिक को न जलाएं। शिविर में मौजूद लोगों को सिटीजन जन सेवा पोर्टल के बारे में जागरूक किया।
इसमें ऑनलाइन बिलिंग, क्यूआर कोड समेत अन्य जानकारी दी। लोगों को बताया कि वे प्रॉपर्टी टैक्स को नगर पंचायत कार्यालय में समय पर जमा करवाएं। शिविर में पहुंचे दो शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य चेतन शर्मा, वार्ड नंबर दो से सुनीता गुप्ता, वार्ड चार से सीमा गुप्ता, वार्ड पांच से नरसिंह शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नगर पंचायत करसोग नितेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद