फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Raise the issue of OROP anomalies with unity: Jagdish

एकजुटता से रखें ओआरओपी की विसंगतियों का मामला : जगदीश

Sun, 22 Feb 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Raise the issue of OROP anomalies with unity: Jagdish
मंडी। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के बीच हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिक संगठनों ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) से जुड़ी लंबित विसंगतियों को दूर करवाने के लिए एकजुटता की अपील की है। संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ एवं ओआर हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश वर्मा, मीडिया प्रभारी नायब सूबेदार अमृतलाल तथा कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर रोशन लाल चौहान ने कहा कि वर्तमान में पूर्व सैनिक अलग-अलग समूहों में बंटे हुए हैं, जिससे उनकी सामूहिक आवाज कमजोर हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को केंद्र सरकार ने लागू किया, लेकिन इसके बाद उत्पन्न हुई विभिन्न विसंगतियां अब तक दूर नहीं हो सकी हैं। तीन वर्षों से इन जटिलताओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, परंतु ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। कहा कि हाल ही में गठित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने विभिन्न संगठनों और केंद्रीय कर्मचारियों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

यह पूर्व सैनिकों के लिए उपयुक्त समय है कि वे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में एकजुट होकर अपनी मांगों को आयोग के समक्ष रखें। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि आयोग ने अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप दीं तो उसके बाद संशोधन का अवसर सीमित हो जाएगा। कहा कि संगठन की ओर से वेतन आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांगों के संबंध में अवगत कराया गया है। समय मिलने पर हिमाचल प्रदेश से एक प्रतिनिधिमंडल आयोग से भेंट कर विस्तृत रूप से मुद्दे रखेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed