फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The administration should make arrangements for the numberdars to sit in the Patwar circles.

Mandi News: पटवार वृत्तों में नंबरदारों के बैठने की व्यवस्था करे प्रशासन

Fri, 11 Sep 2026 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
The administration should make arrangements for the numberdars to sit in the Patwar circles.
नंबरदार जन कल्याण महासंघ ने एसडीएम के समक्ष उठाया मुद्दा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। नंबरदार जन कल्याण महासंघ हिमाचल प्रदेश की समीक्षा बैठक शुक्रवार को एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल के नंबरदारों की व्यावहारिक समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक कार्यों के संपादन में आ रही दिक्कतों को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
महासंघ ने मांग की कि उपमंडल के सभी नंबरदारों को आधिकारिक पहचान पत्र जारी किए जाएं, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इसके अलावा तहसील कार्यालयों और पटवार वृत्तों में नंबरदारों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने, भूमि संबंधी राजस्व मामलों में स्थानीय नंबरदारों को प्राथमिकता देने तथा रिक्त पदों को शीघ्र भरने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

महासंघ ने यह भी मांग की कि प्रशासनिक दौरों और सरकारी कार्यक्रमों की पूर्व सूचना पटवारी के माध्यम से नंबरदारों को दी जाए। साथ ही सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए फोन सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग रखी गई। एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि नंबरदारों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े कार्यों को गति दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह चौहान, जिला प्रधान लेखराज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रदेश सलाहकार प्रताप सिंह और प्रेस सचिव विनय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed