फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   rain, thoundring destroy cowshed

भारी ओलावृष्टि से गाड़ियों के शीशे टूटे, गौशाला की छत उड़ी

Wed, 11 May 2016 10:39 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 11 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
rain, thoundring destroy cowshed
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic

सरकाघाट (मंडी)। जिले के कई स्थानों पर आंधी, बारिश और तूफान से काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से फलों की फसल बर्बाद हो गई है। आडू, पलम, लीची, नींबू, गलगल के फलदार पेड़ों को ओले गिरने से खासा नुकसान पहुंचा है। सरकाघाट क्षेत्र के तहत प्राथमिक पाठशाला तताहर का धरातल और स्कूल से 100 मीटर दूरी पर स्थित स्टील फैक्ट्री पानी से लबालब भर गई है। तताहर में पानी के प्राकृतिक जलस्रोत भी गाद से भर गए हैं। इसके अलावा घरों की छतों पर लगाए गए सोलर गीजरों और प्लास्टिक की टंकियों को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। वहीं, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तक टूट गए हैं।

विज्ञापन



घुमारवीं-सरकाघाट सुपरहाइवे के किनारे निकासी नालियां नहीं होने के कारण पानी स्थानीय निवासी जीवन लाल के घर में घुस गया। वरिष्ठ नागरिकों जसवंत गुलेरिया, पंडित विधि चंद, ईश्वर दास, अनंत राम, हरि कृष्ण ने कहा कि मई माह में जिंदगी में पहली बार इतनी बारिश देखी है। कश्मैला गांव में बंशीलाल की गौशाला की छत आंधी में उड़ गई। एसडीएम डा. सुरेश जसवाल ने बताया कि राजस्व अधिकारियों के मौके का जायजा लिया है। आंधी और बारिश के साथ ही ओलावृष्टि से फलदार पेड़ों के साथ सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तक टूट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed