फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rain in Seraj affects traffic and power supply

Mandi News: सराज में बारिश से यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित

Mon, 30 Jun 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 30 Jun 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Rain in Seraj affects traffic and power supply
सड़कों पर गिरा मलबा, भूस्खलन से बिजली लाइनों को हुआ नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग। जिले के सराज क्षेत्र में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र में बारिश से यातायात और बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। थुनाग, जंजैहली, बागाचनोगी और चिऊणी में शनिवार रात से रविवार तड़के तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। भारी बारिश और भूस्खलन से कई जगह बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा। कई प्रमुख सड़कें भी बंद हो गई हैं, जिनमें केल्टी से जैंशाला, जरोल जुघांद, बग्स्याड़ से थुनाग वाया रैंनगलु, बगस्याड़ शिकावरी, बगस्याड़ टिक्कर, खलीमोड़ से धोगरी शकारेन, केओलीधार से पटिकरी, राणा बाग से बिहनी सेरी, टपनाली खौली, बेरयोगी थैंसर मगरुगला और छतरी से जंजैहली वाया लस्सी शामिल हैं।

इन मार्गों पर मलबा और पेड़ गिरने से आवागमन ठप है, जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया है। कार्यकारी एसडीएम और तहसीलदार थुनाग रजत सेठी ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। उन्होंने लोगों से बरसात में एहतियात बरतने की अपील की है। सेठी ने बताया कि जंजैहली-मंडी मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात सुचारु है। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें सड़कें खोलने और बिजली बहाल करने में जुटी हैं, लेकिन बारिश के कारण कार्य में बाधा आ रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed