फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rain and snow bring down mercury

Mandi News: रिमझिम बारिश और हिमपात से गिरा पारा

Thu, 09 Apr 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rain and snow bring down mercury
ओलावृष्टि से सराज-गोहर ब्लाॅक में 66 लाख का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में दो दिनों से रिमझिम बारिश से तापमान काफी गिर गया है। शिकारी देवी समेत अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ है। सेब की इन दिनों सेटिंग का दौर होने से उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। दूसरी ओर बल्ह घाटी सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में बारिश से खेतों में अधिक नमी हो गई है। अगर बारिश का यह सिलसिला नहीं थमा तो टमाटर सहित अन्य नगदी फसलों की पौध पर संकट मंडरा सकता है। अधिक नमी की वजह से पौध पीली पड़ कर सूख जाएगी। दो दिनों की बारिश की झड़ी व सराज क्षेत्र में हिमपात से तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कृषि उपनिदेशक राम चंद्र चौधरी ने कहा कि फिलहाल बारिश से नगदी फसलों को नुकसान नहीं है। लेकिन, अगर यह सिलसिला जारी रहा तब नुकसान हो सकता है।

बॉक्स

सराज-गोहर ब्लाॅक में 66 लाख का नुकसान
सराज और गोहर ब्लाॅक में ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फील्ड से रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों के पास पहुंच गई है। सराज ब्लाॅक में ओलावृष्टि से नगदी फसलों को 50 लाख का नुकसान हुआ है। इसी तरह गोहर ब्लाॅक में भी 16.9 लाख का नुकसान हुआ है। अन्य ब्लाॅक से नुकसान की रिपोर्ट अभी विभाग के पास नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

अप्रैल में जिला में तापमान (डिग्री सेल्सियस )
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 अप्रैल 28.3 12.9
2 अप्रैल 30.8 13.1
3 अप्रैल 23.7 14.9
4 अप्रैल 21.9 13.2
5 अप्रैल 26.2 12.1
6 अप्रैल 26.7 11.5
7 अप्रैल 23.3, 10.1
8 अप्रैल 18. 0 12.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed