फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Raids conducted on over 20 shops; challans issued for irregularities.

Mandi News: 20 से अधिक दुकानों पर छापे, अनियमितताओं पर कटे चालान

Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted on over 20 shops; challans issued for irregularities.
अनियमितताओं पर पुलिस की निगरानी में एसडीएम ने दुकानों में किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मूल्य वृद्धि और रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत एसडीएम मनीश चौधरी ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ शनिवार को जोगिंद्रनगर में दुकानों का निरीक्षण किया। पुलिस की मौजूदगी में 20 से अधिक दुकानों की जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर संबंधित कारोबारियों के चालान काटे गए।
प्रशासन ने दुकानदारों को आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित रखने, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और खाद्य सामग्री में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। ग्राहकों को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर भी कार्रवाई की गई। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षक केसी पुरी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed