फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Raids conducted on 40 shops near educational institutions.

Mandi News: शैक्षणिक संस्थानों के आसपास 40 दुकानों में मारे छापे

Sun, 14 Jun 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted on 40 shops near educational institutions.
जोगिंद्रनगर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत औचक निरीक्षण कर व्यवस्था जांचने पहुंची स्वास्थ्य व प
तंबाकू मुक्त अभियान : स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों और खुली सिगरेट की बिक्री पर कड़ी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश को तंबाकू मुक्त बनाने के अभियान के तहत जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए शैक्षणिक संस्थानों के आसपास संचालित करीब 40 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तंबाकू उत्पादों, खुली सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री से जुड़े नियमों की गहन जांच की गई। कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए।
स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और स्थानीय अस्पताल के चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने शानन पावर हाउस क्षेत्र, महाविद्यालय परिसर के आसपास, मुख्य बाजार, गरोड़ू और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री, लाइसेंस और नियमों के अनुपालन की स्थिति की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों को चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक चले इस अभियान के दौरान विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों और खुली सिगरेट की बिक्री पर कड़ी नजर रखी गई। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए, जबकि कुछ मौके से गायब हो गए। स्वास्थ्य विभाग की विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड से जुड़े डॉ. अंकित और कमल मोहन ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगामी दिनों में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed